*छठ घाटों पर पहुंचे विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं* – *विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से की मुलाकात, सुख-समृद्धि की कामना*

*छठ घाटों पर पहुंचे विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं*

 

– *विभिन्न घाटों का भ्रमण कर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से की मुलाकात, सुख-समृद्धि की कामना*

 

किच्छा। छठ महापर्व के अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ और नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी कुशलक्षेम जानी।

 

दोनों जनप्रतिनिधियों ने उत्तरांचल कॉलोनी, नमक फैक्ट्री, शुगर फैक्ट्री, गोकुल नगर, आनंदपुर, राघव नगर, इंदरपुर, प्रतापपुर, कनकपुर, सुंदर कॉलोनी, नारायणपुर, गंगापुर और फूलसुंगा सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से संवाद किया। घाटों पर पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का यह पर्व त्याग, तपस्या, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। उन्होंने कठिन व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने वाली माताओं और बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाते हैं। यही क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की पहचान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना और सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता रही है।

 

विधायक ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से सभी व्रती महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement