*बेहड़ के प्रयासों से किच्छा विधानसभा में 39.18 लाख के दो निर्माण कार्यों को मंजूरी* *विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने सात छठ घाटों पर हुए विकास कार्यों का किया लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं*

*बेहड़ के प्रयासों से किच्छा विधानसभा में 39.18 लाख के दो निर्माण कार्यों को मंजूरी*

 

*विधायक बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने सात छठ घाटों पर हुए विकास कार्यों का किया लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं*

 

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से जिला योजना के तहत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 39.18 लाख रुपये की लागत से दो निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इनमें ग्राम खुरपिया में मोरपाल वाली सड़क पर 300 मीटर सीसी सड़क का निर्माण 24.18 लाख रुपये तथा ग्राम शांतिपुरी नंबर दो में सत्संग आश्रम वाली गली में 200 मीटर सड़क का निर्माण 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

 

विधायक बेहड़ ने बताया कि दोनों सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं। इनके निर्माण के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे थे। स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

 

वहीं, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ और नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किच्छा क्षेत्र के सात छठ घाटों पर कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें विधायक निधि से चंदन नगर में 3.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित छठ घाट मार्ग तथा नगर पालिका की ओर से वार्ड छह किच्छा, गीतांजलि विहार कॉलोनी, वार्ड दो चुकटी देवरिया, किशनपुर वार्ड और बंडिया भट्टा क्षेत्र में छठ घाटों के निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

 

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने कहा कि छठ पूजा आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया गया है। सभी वर्गों की धार्मिक और सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

 

नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, मेजर सिंह, रामबाबू, सभासद शिल्पी चौबे, संतोष अधिकारी, छोटेलाल कोली, संतोष ठाकुर, देवकी नंदन, टीटू शर्मा, गुरचरण चन्नी, देवेंद्र मंड, सोमपाल, मोहम्मद यामीन, शिब्बू सक्सेना, रमेश अमेठिया, धर्मेंद्र सिंधी और राजेश अरोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement