सिडकुल पंतनगर में श्रमिक शोषण के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

सिडकुल पंतनगर में श्रमिक शोषण के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को भारतीय मजदूर संघ, जिला ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों ने सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में श्रमिकों के साथ हो रहे कथित शोषण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में संघ द्वारा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए वेतन बढ़ोतरी, इंजीनियरिंग उद्योग में महंगाई भत्ता लागू करने, ओवरटाइम का उचित भुगतान, साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें शामिल की गईं।

संघ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में शांति एवं संतुलन बना रह सके।

इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपेंद्र भट्ट, जिला मंत्री अजीत सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement