रामनगर: फाटो जोन इस बार से मानसून में भी 12 महीने खुलेगा, पर्यटक ले पाएंगे वाइल्ड लाइफ का आनंद -मुख्यमंत्री

रामनगर: फाटो जोन इस बार से मानसून में भी 12 महीने खुलेगा, पर्यटक ले पाएंगे वाइल्ड लाइफ का आनंद -मुख्यमंत्री

 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिम कॉर्बेट पार्क में किया फलदार पौधे का रोपण

Ramnagar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के रामनगर भ्रमण के दौरान रविवार को जिम कॉर्बेट रिजर्व के ढेला,फाटो रेंज का भ्रमण करने के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माँ बिशना देवी के नाम पार्क के भीतर एक फलदार पौध का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट रिजर्व विश्व प्रसिद्ध एक स्थान है, यह जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इसका संरक्षण व सवर्धन महत्वपूर्ण है इस दिशा में निरंतर कार्य गतिमान है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है इस चुनौती को दूर करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे है, इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिविजनों में फलदार पौधे रोपित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस मानसून काल में इन सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े उन्हें जंगल में उनका भोजन मिले जिससे मानव जीव संघर्ष भी कम होंगे।

 

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान जो माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों के लिए किए एक आह्वान करते हुए प्रारम्भ किया गया है उसका जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इस मानसून में राज्य में जंगलों में फलदार पौध लगाए जाएंगे। इस हेतु उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों का रोपण कर सहयोग दें।

 

अपने रामनगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहॉ स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया जहां वर्तमानमें 11 टाइगर तथा 13 लेपर्ड हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु भारत सरकार स्तर पर प्रस्ताव भेज कर इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने ढेला एवं फाटो रेंज का भ्रमण करने के उपरांत कहा कि यहॉ की प्राकृतिक सुंदरता व वाइल्ड लाइफ अपने आप में मनमोहन है, जो अपनी ओर बार बार यहॉ खींच लाती है। उन्होंने कहा कि फाटो रेंज को 12 महीने के लिए खोला जा रहा है ताकि यहां वर्ष भर पर्यटक आए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियों संचालित हो रही हैं जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक रोजगार का बेहतर माध्यम है गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक धनराशि का रोजगार स्थानीय लोगों को मिला है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement