*रमपुरा में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र* *बराती बनकर शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु*

*रमपुरा में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

*बराती बनकर शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु*

रुद्रपुर। रमपुरा श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित ऐतिहासिक श्री रामलीला के शुभारंभ के बाद गुरुवार को चौरासी घंटा मंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर राम बरात का शुभारंभ किया। बरात के दौरान पूरा रमपुरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रीराम बरात रमपुरा से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु बरात में शामिल हुए। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

विधायक शिव अरोरा भी बराती के रूप में राम बरात में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। उनके साथ मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रमपुरा की श्री रामलीला बेहद प्राचीन और आस्था से जुड़ी हुई है। हर वर्ष यहां रमपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रीराम बरात में उमड़ी भीड़ प्रभु श्रीराम के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था और श्रद्धा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

राम बरात में भाजपा नेता सुरेश कोली, लालमन कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, चन्द्रसेन कोली, यादराम कोली, किशन कोली, चन्द्रसेन चंदा, राज कोली, महेश कोली, विपिन कोली, पिंकी चतुर्वेदी, अर्चना राय, साधना शर्मा, सोनू चिकारा, डंप्पी चोपड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement