*रमपुरा में सजा खाटू श्याम दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु* *विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी*

*रमपुरा में सजा खाटू श्याम दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

*विधायक शिव अरोरा ने ज्योत प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में लगाई हाजिरी*

रुद्रपुर। श्री श्याम लाडली समिति के तत्वावधान में रमपुरा में भव्य श्री खाटू श्याम दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा खाटू श्याम के चरणों में हाजिरी लगाई और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों ने विधायक शिव अरोरा का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। भव्य रूप से सजे दरबार में बाबा खाटू श्याम की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर भजनों का आनंद लिया। विधायक शिव अरोरा भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बाबा खाटू श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं में आस्था और विश्वास के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने बाबा श्याम से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में राज कोली, पार्षद गिरीश पाल, धर्मेंद्र कोली, शिवकुमार कोली, सन्नी पासवान, सुनील कोली, शिवकरण कोली, डॉ. महेश कोली, विपिन कोली, अनिल कोली, तरुण कौशिक, विनायक कोली, महेश कोली, संजू कोली, कारण कोली, शुभम कोली, किशन कोली, पारस कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement