*शिव अरोड़ा ने राम माधव और बांसुरी स्वराज का किया स्वागत, संगठन पर हुई चर्चा* *शिव अरोड़ा बोले- सामूहिक प्रयासों से ‘60 पार’ के लक्ष्य को हासिल करेगी भाजपा*

राम माधव से मिले विधायक शिव अरोड़ा, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने देहरादून प्रवास के दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर राम माधव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज का भी स्वागत किया।

भाजपा ने हाल ही में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का यह पहला संगठनात्मक प्रवास है।

शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने राम माधव से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि राम माधव को संगठन में लंबे समय तक कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उनके उत्तराखंड प्रभारी बनने से प्रदेश संगठन को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से पार्टी द्वारा निर्धारित ‘60 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा।

शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर लगातार मजबूती के साथ कार्य किया है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने में प्रदेश नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement