*जेसीज में अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

*जेसीज में अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में चल रही पांच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 116 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

अंडर-17 बालिका डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में शेमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी की हर्षिता तिवारी एवं हर्षिता तथा आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता एवं मिताक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। वहीं, इसी वर्ग में आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की इताशा एवं आराध्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शाम 5:30 बजे तक अंडर-14 बालक एकल वर्ग के तीसरे दौर के मुकाबले जारी रहे। वहीं, अंडर-17 बालक डबल्स वर्ग में पहले दौर के मुकाबले खेले गए।

मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने माहौल को रोमांचक बनाए रखा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement