### *श्री बालाजी धाम में भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु*
*11 दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन, सात लाख आहुतियां अर्पित, 101 यजमानों ने निभाई सहभागिता*
रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम में आयोजित 11 दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव का मंगलवार को धार्मिक उल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर पूर्णाहुति के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर से शुरू हुए महोत्सव में 11 दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजन, अभिषेक और हवन आयोजित किए गए। काशी से आए विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ संपन्न कराया गया। महोत्सव के दौरान करीब सात लाख आहुतियां अर्पित की गईं। इसमें 101 यजमानों ने सहभागिता की तथा विभिन्न पालियों में कुल 132 हवन संपन्न हुए।
### विशेष अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन से भक्तिमय रहा धाम
महोत्सव के दौरान भगवान श्री बालाजी महाराज का प्रतिदिन विशेष अभिषेक एवं सहस्त्रार्चन किया गया। 19 नवंबर को 1008 सिंदूर, 20 नवंबर को 1008 तुलसी दल, 21 नवंबर को 1008 लड्डू और 22 नवंबर को 1008 फलों से विशेष अर्चना की गई। वहीं, 23 नवंबर को 1008 बेलपत्रों से रुद्र सहस्त्रार्चन और 1008 द्रव्यों से विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। इन धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की।
### यजमानों ने निभाई विशेष सहभागिता
यज्ञ महोत्सव में श्री गुरु महाराज जी ने 12 हवन संपन्न कराए। चंद्रकांत अरोड़ा और एसपीएस नेगी ने सात-सात, ज्योति कनोडिया ने पांच, प्रीतम अरोड़ा ने तीन तथा प्रवेश साहनी और रवि बाथला ने दो-दो हवन कराए। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों ने यजमान बनकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।
महोत्सव में अभिषेक अग्रवाल, अजय छाबड़ा, अजीत जैन, अमित जिंदल, आनंद मल्होत्रा, अंकित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अरुण शुक्ला, अरविंद गुम्बर, अशोक हुरिया, अशोक सिंघल, अतुल गुप्ता, आयुष अरोड़ा, बलदेव सुखीजा, भगवान सहाय, भारत भूषण चुघ, भूषण अडलक्खा, बिट्टू ग्रोवर, चंद्रकांत अरोड़ा, डॉ. बसंत, गगन साहनी, गुरप्रीत सिंह ग्रोवर, हरीश हुरिया, हरीश जल्होत्रा, हरमन ग्रोवर, हिमांशु सिडाना, एचके राय, इंदर जैन, जगदीश काम्बोज, जय भगवान जैन, जसवंत यादव, जितेंद्र छाबड़ा, ज्योति कनोडिया, किशोर शर्मा, कुलदीप, लोकेश गिनोडिया, मोहित राजपूत, मुकेश घई, नरेश शर्मा, नवीन सिंह, नीरज अग्रवाल, नीरज बत्रा, निखिल जोशी, ओमप्रकाश अरोड़ा, पंकज बांगा, पवन जिंदल, पवन मिगलानी, पवन यादव, प्रदीप बंसल, प्रमोद यादव, प्रशांत कालरा, प्रवेश साहनी, प्रीतम अरोड़ा, राजीव आनंद (बॉबी), राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र तुलस्यान, राजेश अरोड़ा (पप्पल), राजेश छाबड़ा, राजेश सिंघल, राजकुमार गावा, राजकुमार सिंह, राजपाल, राकेश छाबड़ा, राकेश नागपाल, रवि बाथला, रवि भाटिया, सचिन अग्रवाल, साहिल अरोड़ा, संदीप भटनागर, संजय हुरिया, संजय जिंदल, सतीश सिडाना, सौरभ टायल, शरद चिलाना, शिव अरोड़ा, शिव कुमार बंसल, श्याम गर्ग, श्याम नारायण पांडेय, श्याम सुंदर छाबड़ा, एसपीएस नेगी, सुभाष खुराना, सुनीत गुलानी, सुरेंद्र मिड्ढा, सुरेंद्र सिंघला, सुरेश धींगड़ा, सुरजीत सिंह ग्रोवर, सुशील तुलस्यान, तरुण ग्रोवर, टीके बंसल, उज्ज्वल गगनेजा, उपेंद्र चौधरी, विजय अरोड़ा, विजय भूषण गर्ग, विजय गर्ग, विनोद भुसरी, विनोद घीक, विनोद सिंह, विपिन धींगड़ा, विपिन जल्होत्रा और विशाल सिंघल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
### पूर्णाहुति के बाद भूमि पूजन और शिलान्यास
मंगलवार सुबह 8:15 बजे पूर्णाहुति कार्यक्रम शुरू हुआ, जो दोपहर 12:15 बजे तक चला। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास कराया गया। दोपहर 1:15 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं, यजमानों और धर्मप्रेमी परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महायज्ञ का आयोजन जनकल्याण, सुख-समृद्धि और धर्म के प्रचार-प्रसार की भावना से किया गया। 11 दिनों तक चले महोत्सव में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूर्णाहुति, भूमि पूजन, शिलान्यास और विशाल भंडारे के साथ श्री बालाजी धाम का धार्मिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।



