*एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में डीपीएस रुद्रपुर का दबदबा बरकरार* *लगातार छठे वर्ष रुद्रपुर में प्रथम और उत्तराखंड में तृतीय स्थान हासिल किया*

*एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में डीपीएस रुद्रपुर का दबदबा बरकरार*

 

*लगातार छठे वर्ष रुद्रपुर में प्रथम और उत्तराखंड में तृतीय स्थान हासिल किया*

 

रुद्रपुर, 22 अक्टूबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में लगातार छठे वर्ष शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को प्रोग्रेसिव एवं आधुनिक स्कूलों की श्रेणी में रुद्रपुर में प्रथम और उत्तराखंड में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

 

नई दिल्ली के पुलमैन एयरोसिटी में 22 अक्टूबर को आयोजित समारोह में विद्यालय को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। लगातार छह वर्षों से रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

नौ वर्षों के शैक्षणिक सफर में डीपीएस रुद्रपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाता है। आधुनिक आधारभूत सुविधाओं, तकनीक आधारित शिक्षण, कौशल विकास, खेलकूद और अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

इस अवसर पर चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार छठे वर्ष यह उपलब्धि हासिल करना विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का निरंतर प्रयास शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करना है।

 

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि डीपीएस रुद्रपुर भविष्य में भी शिक्षा, अनुशासन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement