*धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को मिलती है संस्कारों की प्रेरणा: भारत भूषण चुघ*
*दानपुर में दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी समारोह धूमधाम से मनाया, प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित*
रुद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम दानपुर में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक झांकियों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को धर्म, आध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के साथ ही भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से देशभर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश, परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज से सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, पूजा वर्मा, वशिष्ठ कुमार, जितेंद्र वर्मा, मनोज यादव, महेश बिष्ट, आशीष यादव, मोनू चीमा, अमन वर्मा, सोनू यादव, अंकित वर्मा, सूरज यादव, राज वर्मा, दीप यादव, कन्हैया कुमार, मनीष सिंह, रमन गुलाटी, रवि वर्मा, तनिष्क यादव, कशिश वर्मा, तुसिका गुलाटी, रोशनी, काजल, अंजू, दिव्यांश और अक्षत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


