*ऊधमसिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के तबादले* – *कई कोतवालियों, थानों और चौकियों में बदले गए कार्यक्षेत्र, नए चौकी प्रभारी भी नियुक्त*

### *ऊधमसिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 उपनिरीक्षकों के तबादले*

 

– *कई कोतवालियों, थानों और चौकियों में बदले गए कार्यक्षेत्र, नए चौकी प्रभारी भी नियुक्त*

 

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में 36 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। फेरबदल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को एक कोतवाली, थाना और चौकी से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। नई तैनाती के तहत जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालयों, कोतवालियों और चौकियों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

 

स्थानांतरण सूची के अनुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को द्वितीय कोतवाली रुद्रपुर और चौकी सुभाषनगर की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस कार्यालय रुद्रपुर के चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन बुधानी को काशीपुर से किच्छा, राजेंद्र प्रसाद को सूत मिल चौकी जसपुर से ट्रांजिट कैंप और मुकेश मिश्रा को ट्रांजिट कैंप से आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। अशोक कुमार कांडपाल को झनकट चौकी खटीमा से आईटीआई कोतवाली तथा अशोक कुमार को पंतनगर से टांडा उज्जैन चौकी काशीपुर में तैनाती दी गई है।

 

इसी क्रम में प्रदीप भट्ट को दिनेशपुर से सूत मिल चौकी जसपुर, मोहन चंद्र जोशी को रुद्रपुर से प्रतापपुर चौकी काशीपुर, लोकेश रावत को दिनेशपुर से बाजपुर और धीरज लाल वर्मा को बरा चौकी पुलभट्टा से बाजपुर कोतवाली भेजा गया है। दिनेश रावत को पंतनगर से बाजपुर, किशोर पंत को मझोला चौकी खटीमा से जसपुर तथा धीरज टंटा को रुद्रपुर से झनकट चौकी खटीमा में तैनाती दी गई है।

 

विजय सिंह बोहरा को खटीमा से बाजार चौकी रुद्रपुर, नवीन चंद्र जोशी को मंडी चौकी कुंडा से आदर्श कॉलोनी चौकी रुद्रपुर, हरविंदर सिंह को आईटीआई से बरा चौकी पुलभट्टा तथा संदीप शर्मा को बाजार चौकी रुद्रपुर से दरऊ चौकी किच्छा भेजा गया है। संजय विश्वकर्मा को नानकमत्ता से शक्तिफार्म चौकी सितारगंज, मनोज कुमार सिंह को किच्छा से खटीमा, मनोज कुमार को ट्रांजिट कैंप से काशीपुर और जगदीश तिवारी को शक्तिफार्म चौकी से काशीपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

 

इसके अलावा सुरेंद्र बिष्ट को सुल्तानपुर पट्टी चौकी बाजपुर से खटीमा, धीरेंद्र परिहार और कैलाश नगरकोटी को बाजपुर से दिनेशपुर, हरीश मेहर को केलाखेड़ा से नानकमत्ता, कंचन पलड़िया को काशीपुर से झनकइया तथा देवेंद्र मनराल को बाजपुर से रुद्रपुर भेजा गया है। हरीश राम आर्य को जसपुर से पुलभट्टा और देवेंद्र सामंत को काशीपुर से ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनाती दी गई है।

 

महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। बबीता टंटा को सितारगंज से नानकमत्ता, रचिका चौहान को जसपुर से काशीपुर, कुसुम रावत को बाजपुर से पंतनगर, नीलम मेहता को पंतनगर से कुंडा, संतोष नेगी को खटीमा से सितारगंज, भूमिका पांडेय को कुंडा से बाजपुर तथा प्रियंका टंटा को बाजपुर से जसपुर स्थानांतरित किया गया है।

 

स्थानांतरण सूची में कुल 36 उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement