*भगत सिंह चौक पर मीना शर्मा ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया*
रुद्रपुर। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का भगत सिंह चौक पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल संगत का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा की पत्नी श्रीमती सीमा अरोड़ा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, संजीव रस्तोगी, सरोज रानी, मनोज मदान, राज कुमार फुटेला, केवल बत्रा, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



