*सीएम धामी कल बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग* *श्रीनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे लालकुआं, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां*

### *सीएम धामी कल बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग*

 

*श्रीनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे लालकुआं, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां*

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता पहुंचकर लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 23 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे, जहां आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में वह क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से कार द्वारा रवाना होकर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के बिंदुखत्ता आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement