*1 अक्टूबर से वॉट्सऐप बिजनेस के सर्विस मैसेज पर लगेगा शुल्क आम यूजर्स और छोटे कारोबारियों पर नहीं पड़ेगा असर*

*1 अक्टूबर से वॉट्सऐप बिजनेस के सर्विस मैसेज पर लगेगा शुल्क

आम यूजर्स और छोटे कारोबारियों पर नहीं पड़ेगा असर*

नई दिल्ली। वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से सर्विस मैसेज भेजना महंगा होने जा रहा है। मेटा की नई व्यवस्था के तहत कंपनियों को हर महीने मिलने वाले 1,000 मुफ्त सर्विस मैसेज की सीमा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त मैसेज पर शुल्क देना होगा।

हालांकि, इस बदलाव का आम वॉट्सऐप यूजर्स पर कोई वित्तीय असर नहीं पड़ेगा। छोटे व्यापारी जो वॉट्सऐप बिजनेस ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते हैं, उनके लिए भी सेवा पहले की तरह मुफ्त रहेगी। शुल्क की व्यवस्था मुख्य रूप से वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाली कंपनियों पर लागू होगी।

नई व्यवस्था के तहत कंपनियों को 1,000 मुफ्त सर्विस मैसेज की मासिक सीमा पार करने के बाद प्रत्येक अतिरिक्त सर्विस मैसेज के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसका असर उन कंपनियों पर अधिक पड़ेगा, जो ग्राहकों को बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड सर्विस मैसेज भेजती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement