*आईआईएमयूएन हल्द्वानी सम्मेलन में होली चाइल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन* *वेदांत बने बेस्ट डेलिगेट, वाराही को मोस्ट कमेंडेबल डेलिगेट अवार्ड*

Spread the love

*आईआईएमयूएन हल्द्वानी सम्मेलन में होली चाइल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन*

*वेदांत बने बेस्ट डेलिगेट, वाराही को मोस्ट कमेंडेबल डेलिगेट अवार्ड*

रुद्रपुर/हल्द्वानी। ऑरम-द ग्लोबल स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आईआईएमयूएन (IIMUN) हल्द्वानी सम्मेलन-2026 में होली चाइल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सम्मेलन में 30 से अधिक विद्यालयों के लगभग 650 छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श और कूटनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।

सम्मेलन में होली चाइल्ड स्कूल के छात्र वेदांत यादव ने संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women) समिति में डोमिनिकन गणराज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वोच्च सम्मान ‘बेस्ट डेलिगेट अवार्ड’ प्राप्त किया। वहीं छात्रा वाराही छिम्वाल ने मिस्र (इजिप्ट) का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘मोस्ट कमेंडेबल डेलिगेट अवार्ड’ हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के कुल 18 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समितियों में भाग लेकर अपने तर्क, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दुबे ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनके गहन अध्ययन, तार्किक सोच, कूटनीतिक समझ और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों, सभी प्रतिभागियों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के संरक्षक योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, प्रबंध निदेशक पूजा बत्रा, उप-प्रधानाचार्य (प्रशासन) प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) मंजू अधिकारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *