महाकाल के दरबार में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की पूजा-अर्चना
रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
राजकुमार ठुकराल ने बाबा महाकाल के दरबार में विशेष पूजन करते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से समाज में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
इस अवसर पर उनके साथ ललित सिंह बिष्ट, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसारी, रामसेवक कोली सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।







