प्रीत विहार को मिली दो सड़कों की सौगात, महापौर ने किया शिलान्यास

प्रीत विहार को मिली दो सड़कों की सौगात, महापौर ने किया शिलान्यास

विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का भरोसा दोहराया

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के अंतर्गत वार्ड संख्या 25 में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने फाजलपुर महरौला और प्रीत विहार स्थित पंचवटी कॉलोनी में दो सीसी सड़कों एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया।

महापौर ने रनवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक तथा गोपी के आवास से विजेंद्र के आवास तक सीसी रोड व नाली निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शिलान्यास के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का समग्र विकास उनका लक्ष्य है और नगर निगम का बजट जनता की अमानत है, जिसका उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ अब कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि जलभराव, जर्जर सड़कों और प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

महापौर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

इस मौके पर पार्षद प्रियंका संतोष गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, पवन राणा, मनमोहन राय, चंद्रसेन चंदा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement