डीपीएस चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ‘ऐकैडैलीट अवार्ड–2026’ से सम्मानित
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में डीपीएस चेयरमैन को मिला सम्मान
‘एड्यूलेजेंड’ श्रेणी में सुरजीत सिंह ग्रोवर और हरमन सिंह ग्रोवर को अवार्ड
प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए ग्रोवर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
डीपीएस परिवार के लिए गर्व का क्षण, चेयरमैन को प्रतिष्ठित अवार्ड
खेल, संस्कृति और शिक्षा में योगदान का मिला राष्ट्रीय सम्मान
डीपीएस प्रबंधन ने चेयरमैन को दी बधाई, बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा हरमन सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “ऐकैडैलीट अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्लोबल स्कूल लीडर्स कंसोर्टियम द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में “एड्यूलेजेंड” श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया।
बताया गया कि यह अवार्ड शिक्षा जगत के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने नवाचार, दूरदर्शी सोच और समर्पण के माध्यम से शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ग्रोवर का चयन उनके सशक्त नेतृत्व और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण माना जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सुरजीत सिंह ग्रोवर के मार्गदर्शन में स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल, सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर विशेष बल दिया है।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को पूरे डीपीएस परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए चेयरमैन को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







