*प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुईं मीना शर्मा*
*प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुईं मीना शर्मा* *वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, जताया उत्साह*
*वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, जताया उत्साह*
हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने प्रतिभाग किया। बैठक से पूर्व उन्होंने प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्हें पार्टी के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


