*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल*
*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल* *त्रिशूल चौक पर पुष्पवर्षा के साथ नितिन नबीन का भव्य स्वागत*
*त्रिशूल चौक पर पुष्पवर्षा के साथ नितिन नबीन का भव्य स्वागत*
रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत स्टॉल लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जोरदार नारेबाजी के साथ नितिन नबीन का स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने उन्हें सम्मान स्वरूप त्रिशूल भेंट किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला त्रिशूल चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कुछ देर के लिए काफिला यहां रुका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।
महापौर विकास शर्मा ने नितिन नबीन को त्रिशूल भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। नगर निगम की ओर से त्रिशूल चौक पर स्थापित विशाल त्रिशूल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया। नितिन नबीन ने त्रिशूल की भव्यता की सराहना करते हुए चौक के आकर्षक स्वरूप की प्रशंसा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान त्रिशूल चौक भाजपा के झंडों, नारों और पुष्पवर्षा से उत्सवमय नजर आया। नितिन नबीन ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उनका काफिला आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के लिए रवाना हो गया। सम्मेलन में भी महापौर ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पवन राणा, बीनू, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक रावत, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जितेंद्र गौतम, आशीष यादव, छाया शर्मा, हारजीत राठी, जितेंद्र संधू, कुलबीर सिंह, दीपक राठौर, गोविंद शर्मा समेत नगर निगम के भाजपा पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


