*रुद्रपुर में सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा सीएम धामी का जन्मदिन* *विधायक शिव अरोड़ा पंच मंदिर में हवन-यज्ञ से करेंगे कार्यक्रमों की शुरुआत, रक्तदान शिविर समेत होंगे कई आयोजन*

*रुद्रपुर में सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा सीएम धामी का जन्मदिन*

*विधायक शिव अरोड़ा पंच मंदिर में हवन-यज्ञ से करेंगे कार्यक्रमों की शुरुआत, रक्तदान शिविर समेत होंगे कई आयोजन*
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर 16 सितंबर को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा, जनसरोकार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक शिव अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों में भाग लेंगे।
विधायक शिव अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 9 बजे पंच मंदिर में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए हवन-यज्ञ के साथ होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे बगवाड़ा मंडी में श्रम कार्ड धारकों को लेबर किट वितरित की जाएंगी।
दोपहर 1 बजे कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल और फल वितरित किए जाएंगे। वहीं दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सेवा अभियान में भागीदारी करने की अपील की है।
शाम 6:15 बजे मेट्रोपोलिस मॉल स्थित वेव सिनेमा में नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित हनुमान अंश फिल्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, सुशासन, सहयोग और जरूरतमंदों तक पहुंचने के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आमजन को भी सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement