जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, 160 जरूरतमंदों को मिले 31 लाख के सहायता चेक
*जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, शिव अरोरा ने सुनीं समस्याएं, 160 जरूरतमंदों को बांटे 31 लाख के सहायता चेक* *शिव अरोरा ने कहा- कोई जरूरतमंद खुद को असहाय महसूस न करे*
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष से 160 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल 31 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई सहायता में कन्या विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार और आकस्मिक मृत्यु के बाद मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद शामिल रही। सहायता राशि के चेक मिलने पर लाभार्थियों और उनके परिजनों ने राहत जताई।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक संकट या मूलभूत समस्याओं के कारण खुद को असहाय महसूस न करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र परिवारों को लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।
सुबह से कार्यालय में जुटने लगे लोग
जनता दर्शन कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटने लगी थी। जगतपुरा, रंपुरा, शिवनगर, सिंह कॉलोनी, मालिक कॉलोनी, राजा कॉलोनी, खेड़ा, दूधिया नगर, प्रीत विहार, सुभाष कॉलोनी, जाफरपुर, संपतपुर, आनंदखेड़ा, मोतीपुर, बारिराई, किरतपुर, आजाद नगर और अमरपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। विधायक ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि बीमारी, बेटी के विवाह या परिवार के कमाऊ सदस्य की आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों में आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों के साथ सरकार और जनप्रतिनिधियों का खड़ा रहना जरूरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा नेता वेद ठुकराल, इंद्रपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, पार्षद एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, जितेंद्र संधू, आनंदखेड़ा प्रधान राजकुमार, बीडीसी मुकेश कुमार, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, ममता श्रीवास्तव, केके दास, भीमसेन गुप्ता, रमेश पाल, राज कोली, महेश कोली, महेंद्र आर्य, मुकेश रजोरिया, बिट्टू चौहान, गुरमीत सिंह, बाबूराम, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, मनोज मदान और रवि दिवाकर आदि मौजूद रहे।


