*छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दरोगा पर मुकदमा, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें*

Spread the love

*छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दरोगा पर मुकदमा, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें*

मेरठ। तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दरोगा ललित मोहन के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा ललित मोहन अपने फ्लैट से रोजाना अपाचे बाइक से तेजगढ़ी चौकी आते-जाते थे। इसी दौरान उनकी पहचान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से हुई। आरोप है कि दरोगा ने छात्रा को कई बार बाइक से कॉलेज तक छोड़ा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी ने छात्रा से प्रेम संबंध बनाए।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में संबंध खराब होने पर दरोगा ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए कथित तौर पर उपलब्ध साक्ष्य भी सौंपे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी दरोगा फरार बताया जा रहा है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *