*श्री बालाजी धाम में सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव, गरुड़ महायज्ञ हुआ आयोजित*

### *श्री बालाजी धाम में सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव, गरुड़ महायज्ञ हुआ आयोजित*

 

रुद्रपुर। श्री बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय हनुमत एवं महा रुद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत भगवान के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री गरुड़ जी महाराज के अवतार को समर्पित महायज्ञ का आयोजन किया गया।

 

श्री बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत श्री गरुड़ जी महाराज के महायज्ञ के बाद श्री वराह जी, श्री हयग्रीव जी और श्री महा रुद्र जी के महायज्ञ भी विधिवत आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गदरपुर रोड स्थित एमेनिटी स्कूल के समीप स्थापित श्री बालाजी धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2020 में श्री गुरुदेव महाराज जी द्वारा धाम की स्थापना किए जाने के बाद से यह श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

 

भारत भूषण चुघ ने बताया कि श्री बालाजी धाम की ओर से हाल ही में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था, जिसमें करीब 75 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया। स्थापना दिवस समारोह में देश के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं के भी शामिल होने की संभावना है।

 

इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार, अनिमेष दातार, विजय भूषण गर्ग, राजू शर्मा, वेद प्रकाश, हर्ष, सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान, राजेंद्र, ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ, बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल, अशोक आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement