*गोपाष्टमी पर महापौर ने गोलोकधाम गोशाला में की गौसेवा*
*श्रीमद् श्याम संकीर्तन एवं भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं*
रुद्रपुर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर महापौर विकास शर्मा ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनकपुर स्थित गोलोकधाम गोशाला मंदिर पहुंचकर गौसेवा की। इस अवसर पर वह गोशाला में आयोजित श्रीमद् श्याम संकीर्तन एवं भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने श्री श्याम प्रभु का स्मरण कर आशीर्वाद लिया और गौमाता को चारा खिलाकर सेवा की।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दीं। संकीर्तन में शामिल होने के बाद उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा का विशेष महत्व है। गौसेवा हमारी धार्मिक आस्था के साथ ही सांस्कृतिक परंपरा और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने श्री श्याम प्रभु से क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही आयोजन के सफल संचालन के लिए गोलोकधाम गोशाला के पदाधिकारियों एवं सेवाभावी सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, प्रवेश साहनी, महेश बब्बर सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



