*‘युवा अनप्लग्ड’ में युवाओं ने समसामयिक मुद्दों पर रखे बेबाक विचार* – *भाषण प्रतियोगिता में एसआईआर, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाओं पर हुई चर्चा* – *विजेताओं को 5100, 2100 और 1100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित*

*‘युवा अनप्लग्ड’ में युवाओं ने समसामयिक मुद्दों पर रखे बेबाक विचार*

 

– *भाषण प्रतियोगिता में एसआईआर, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाओं पर हुई चर्चा*

– *विजेताओं को 5100, 2100 और 1100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित*

 

रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘युवा अनप्लग्ड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने एसआईआर, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाओं जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार बेबाकी से रखे। प्रतिभागियों ने तथ्यों और तर्कों के साथ अपनी बात रखते हुए भाषण कला, वैचारिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि ‘युवा अनप्लग्ड’ जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को खुलकर व्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। आज का युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए ऐसे मंच उपलब्ध कराना जरूरी है।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनमें असीम ऊर्जा, सामर्थ्य और कुछ नया करने का जज्बा है। जरूरत है कि उनकी प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच और अपनी प्रतिभा के बल पर समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू चुघ, कार्यक्रम संयोजक रोहित भट्ट, सचिन शुक्ला, आशीष कुमार, शिवम खुराना, जिला महामंत्री शशांक वर्मा, विशाल सिंह, रचित गंगवार, आदेश भारद्वाज, मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement