*अल्जीरिया से LPG आयात करेगा भारत, इंडियन ऑयल ने सोनात्राक से किया करार*

Spread the love

*अल्जीरिया से LPG आयात करेगा भारत, इंडियन ऑयल ने सोनात्राक से किया करार*

नई दिल्ली। अमेरिका के बाद अब भारत अल्जीरिया से भी एलपीजी (रसोई गैस) का आयात करेगा। देश की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने अल्जीरिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी सोनात्राक के साथ वर्ष 2027 में एलपीजी आयात के लिए समझौता किया है।

समझौते के तहत इंडियन ऑयल हर महीने करीब 45 हजार से 55 हजार मीट्रिक टन एलपीजी अल्जीरिया से आयात करेगी। इस करार से भारत के लिए एलपीजी की आपूर्ति के स्रोतों में और विविधता आएगी। इससे घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

अल्जीरिया से होने वाला यह आयात भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका के साथ एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बीच अल्जीरिया के साथ हुआ यह समझौता भारत की दीर्घकालिक गैस आपूर्ति रणनीति को मजबूत करेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *