राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प : राजकुमार ठुकराल,

Spread the love

राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया

रुद्रपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया है। उनका राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को सामने लाने के लिए समर्पित रहा है।

गावा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral ने कहा कि राहुल गांधी ने जनसरोकारों को राजनीति के केंद्र में रखते हुए लगातार जनता के बीच रहने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाकर जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, डॉ. अजय सिंह, फरीद मंसूरी, रिजवान लाला, पार्षद चिराग कालरा, सोहेल खान, दिलशाद, कुंवर पाल कोली, सुनील चुग, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, सेवाराम दिवाकर, नंदकिशोर नंदू, शाहनवाज, पूर्व पार्षद अबरार अहमद, आजम खान, पूर्व पार्षद मोहन कुमार, रमन विश्वास, राधेश्याम बंसल, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, शिवकुमार शिबू, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, मधु सिकदार, बेबी सिकदार, सरोज शर्मा, सपना गिल, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, राहुल प्रजापति, गुड्डू प्रसवाल, नासिर अली, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना कोली, महेश कोली, आबिद हुसैन, विकास विश्वास, अशोक राय, प्रकाश सरकार, पवन बिष्ट, पार्षद बाबू खान, हरप्रीत सिंह विर्क, फैज राज खान, जकी रजा, राकेश कोली, राजकुमार भुसरी, चेतन मांगट, दिव्यांशु त्रिपाठी, संजय आइस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *