*नजूल भूमि की रजिस्ट्री निशुल्क कराने का प्रस्ताव, विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र*

Spread the love

*नजूल भूमि की रजिस्ट्री निशुल्क कराने का प्रस्ताव, विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र*

रुद्रपुर।नजूल भूमि पर रहने वाले गरीब परिवारों को बड़ी राहत दिलाने के लिए विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर नजूल भूमि के मालिकाना हक की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी निशुल्क करने का प्रस्ताव रखा है।
विधायक ने बताया कि मलिन बस्तियों में नजूल भूमि पर निवास करने वाले हजारों अति निर्धन परिवारों को सरकार द्वारा मालिकाना हक दिया जा चुका है। अब इन परिवारों को रजिस्ट्री कराने में आर्थिक बोझ न उठाना पड़े, इसके लिए स्टांप ड्यूटी को निशुल्क किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सचिव आवास और सचिव वित्त को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सरकार ने नजूल भूमि पर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देकर अपना संकल्प पूरा किया है और अब प्रयास है कि इन परिवारों को रजिस्ट्री भी निशुल्क कराई जाए, ताकि गरीब परिवारों को पूरी तरह राहत मिल सके।
विधायक शिव अरोरा ने आशा व्यक्त की जिस प्रकार हमारी सरकार ने वर्षो वर्ष से रुद्रपुर नजूल भूमि पर रहा रहें अति निर्धन गरीब 3500 से अधिक परिवारों को मालिकाना हक का पट्टा देकर जनहित मे अपनी मंशा को जाहिर किया है तो वही किन्ही कारणों वर्ष मामला माननीय न्यायालय मे लंबित होने के कारण शेष परिवारों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है, उसमे भी सरकार से आग्रह किया है न्यायालय मे मजबूत पैरवी कर इस मामले का जल्द समाधान निकाला जाएगा जिससे आने वाले समय 50 वर्ग मीटर के नीचे आने वाले शत प्रतिशत लोगों को मलिकाना देने का रास्ता साफ हो सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *