डंपरों की चपेट में आकर ट्रांसपोर्टर समेत दो की मौत पीड़ित परिवारों से मिले समाजसेवी सुशील गाबा, हाईवे सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

Spread the love

डंपरों की चपेट में आकर ट्रांसपोर्टर समेत दो की मौत

पीड़ित परिवारों से मिले समाजसेवी सुशील गाबा, हाईवे सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

पीड़ित परिवारों से मिले सुशील गाबा, राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित बनाने की मांग

दो मौतों के बाद सुशील गाबा का आह्वान, दुर्घटना संभावित स्थलों पर हों सुधार कार्य

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंतित सुशील गाबा, ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की मांग

 

रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा और जाफरपुर क्षेत्र में सड़क हादसों में ट्रांसपोर्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। समाजसेवी सुशील गाबा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा थाना क्षेत्र की लालपुर स्थित आइडिया कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर प्रीतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह रविवार तड़के करीब 3:30 बजे लालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर अपने वाहनों के लिए डीजल भरवाने हेतु भुगतान करने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घटना की सूचना उनके पुत्र अमन सिंह को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लालपुर चौकी एवं किच्छा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

वहीं, जाफरपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से चिकित्सक मंटू चंद्र राय की भी मौत हो गई। उनके शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के बाद समाजसेवी सुशील गाबा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अब सुरक्षित सफर का माध्यम कम और दुर्घटनाओं का केंद्र अधिक बनते जा रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कदम उठाने में विफल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, डिवाइडर अधूरे हैं, कटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है और आवारा पशुओं की मौजूदगी भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, तेज रफ्तार और निगरानी की कमी से हालात और गंभीर हो गए हैं।

सुशील गाबा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से हाईवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस दौरान समीर चंद्र राय, हैप्पी रंधावा, करण कुमार, रोहित राय, संजीत राय, प्रसन्नजीत राय, संजीव डे, कालू मांझी, दुलाल राय, पवित्र राय, तापस, पीयूष, सोनू और कमलेश हालदार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *