हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता के मूल्यों पर हुआ मंथन , लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता : शिव अरोरा

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता के मूल्यों पर हुआ मंथन

पत्रकार प्रेस परिषद ने आयोजित किया विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, समाज को जागरूक करने का माध्यम : अनिल चौहान

सत्य, नैतिकता और निष्पक्षता पत्रकारिता की पहचान : महेंद्र पोपली

चुनौतियों के बावजूद मीडिया सशक्त और प्रभावी : रश्मि रस्तोगी

पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा को संगठन प्रतिबद्ध : अमन सिंह

पत्रकारिता के आदर्शों को याद करने का अवसर है हिंदी पत्रकारिता दिवस : नरेंद्र राठौर

 

रुद्रपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार प्रेस परिषद रुद्रपुर की ओर से नगर निगम सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों और मूल्यों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि शिव अरोरा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताते हुए पत्रकारों से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद मीडिया सशक्त और प्रभावी है। वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का दायित्व भी निभाती है। उन्होंने कहा कि सत्य और निष्पक्षता के साथ कार्य करने वाले पत्रकार को सदैव सम्मान मिलता है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि मीडिया पूरी तरह स्वतंत्र है और पत्रकारों को निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राठौर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस जनसेवा और पत्रकारिता के आदर्शों को याद करने का अवसर है। जिला महामंत्री महेंद्र पोपली ने पत्रकारिता में सत्य, नैतिकता और निष्पक्षता को सर्वोपरि बताया। वहीं महानगर अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अंत में सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर नेत्रपाल मौर्य, प्रेमलता सिंह, भूपेश छिमबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement