रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर

Spread the love

रुद्रपुर में भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला, संगठन सशक्त करने पर जोर

 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, रुद्रपुर में गुरुवार को प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

 

कार्यशाला में चिकित्सा, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सेवा निवृत्त एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की नीतियों को पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “भाजपा का प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है। समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनता के बीच कार्य करें।”

 

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा, “संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता हैं। प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। हमें सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करना होगा।”

 

प्रदेश संयोजक कौस्तुभ आनंद जोशी ने कहा, “प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। प्रत्येक प्रकोष्ठ अपनी कार्ययोजना के अनुसार नियमित गतिविधियां संचालित करे और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”

 

बैठक को प्रदेश सह-संयोजक सचिन, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और विधायक शिव अरोरा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव धंड, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, सेवा निवृत्त प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र रमोला, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट भी उपस्थित रहे।

 

कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका, आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के संयोजक राजेश तिवारी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *