ममता रानी ने राहुल गांधी को बताया युवाओं की उम्मीद, जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया

राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलाव की बयार आएगी: ममता रानी

देश के समग्र विकास का विजन रखते हैं राहुल गांधी: ममता रानी

 

रुद्रपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक Rajkumar Thukral तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने उठा रहे हैं, जिससे लोगों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से निराश हो रही है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा वर्ष 2029 में देश में परिवर्तन की लहर देखने को मिलेगी। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर देश के समग्र विकास के लिए कार्य करने में सक्षम है।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजय सिंह, फरीद मंसूरी, रिजवान लाला, चिराग कालरा, सोहेल खान, दिलशाद, कुंवर पाल कोली, सुनील चुग, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, सेवाराम दिवाकर, नंदकिशोर नंदू, शाहनवाज, अबरार अहमद, आजम खान, मोहन कुमार, रमन विश्वास, राधेश्याम बंसल, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, शिवकुमार शिबू, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, मधु सिकदार, बेबी सिकदार, सरोज शर्मा, सपना गिल, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, राहुल प्रजापति, गुड्डू प्रसवाल, नासिर अली, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना कोली, महेश कोली, आबिद हुसैन, विकास विश्वास, अशोक राय, प्रकाश सरकार, पवन बिष्ट, बाबू खान, हरप्रीत सिंह विर्क, फैज राज खान, जकी रजा, अशोक यादव, राकेश कोली, राजकुमार भुसरी, चेतन मांगट, दिव्यांशु त्रिपाठी, संजय आइस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement