बजट 2026 पर पीएम मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया: “यह ऐतिहासिक बजट, विकसित भारत का साफ़ रोडमैप”

Spread the love

पीएम मोदी ने बजट 2026 पर दी प्रतिक्रिया

 

आम बजट 2026 पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि बजट से महंगाई कंट्रोल होगी. उन्होंने सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने इतिहास रच दिया. वर्तमान सपनों को साकार करता है. पीएम मोदी ने कहा कि आम बजट 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को दिखाता है. यह सुधार की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक साफ़ रोडमैप दिखाता है. उन्होंने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है. यह देश की महिला शक्ति के मजबूत सशक्तिकरण को दिखाता है. एक महिला फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यह बजट अपार मौकों का हाईवे है. यह आज की उम्मीदों को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के 140 करोड़ नागरिक सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी होने से खुश नहीं हैं; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनना चाहते हैं. पीएम मोदी ने बजट को लेकर कहा कि इस बजट ने किसानों को प्राथमिकता दी है. बजट से देश को नई दिशा मिलेगी.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *