किच्छा क्रय-विक्रय समिति पर भाजपा का कब्जा, किरण राठौर अध्यक्ष निर्विरोध
सहकारिता चुनाव में Rajesh Shukla का मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस चारों खाने चित
पूर्व विधायक Rajesh Shukla की अगुवाई में भाजपा ने मारी बाजी
Rajesh Shukla के चुनावी प्रबंधन के आगे कांग्रेस नहीं भर सकी नामांकन
किच्छा में सहकारिता चुनाव भाजपा के नाम, Rajesh Shukla रहे जीत के सूत्रधार
किच्छा। किच्छा क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर तथा उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।
पूर्व विधायक Rajesh Shukla ने सहकारिता चुनाव की कमान शुरू से अपने हाथों में संभाल रखी थी। उनकी रणनीति और नेतृत्व के चलते दक्षिणी किच्छा, नारायणपुर, शांतिपुरी, बरा और बगवाड़ा किसान सेवा सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन समेत अधिकांश डेलीगेट एवं डायरेक्टर पदों पर जीत दर्ज की।
बताया जा रहा है कि 19 मई को ही किच्छा क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया था, जब 13 में से 11 निदेशक भाजपा समर्थित निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। इनमें कुमारी किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना और नंदलाल गौतम शामिल थे। वहीं कमलेंद्र सेमवाल को शासन की ओर से 14वें निदेशक के रूप में नामित किया गया।
शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में भाजपा की मजबूत रणनीति के चलते कांग्रेस नामांकन तक दाखिल नहीं कर सकी। कांग्रेस के पास 14 में से केवल दो निदेशक थे, जिसके चलते वह प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक की आवश्यक संख्या भी पूरी नहीं कर पाई।
चुनाव में कुमारी किरण राठौर अध्यक्ष और कमल ठठोला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना, राकेश ठाकुर और नंदलाल गौतम निदेशक चुने गए। कमलेंद्र सेमवाल शासन के प्रतिनिधि निदेशक के रूप में मनोनीत किए गए।
जिला सहकारी बैंक के लिए बिरजू प्रसाद, मूलचंद राठौर, आशीष शुक्ला और जसप्रीत कौर निर्विरोध डेलीगेट चुने गए। तराई विकास संघ के लिए शिवांगी गंगवार, लालता प्रसाद, राकेश ठाकुर और संदीप अरोड़ा को निर्विरोध डेलीगेट बनाया गया। यूसीएफ के लिए मनप्रीत कौर, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी के लिए प्रतीक पंत और भावना जोशी तथा केंद्रीय उपभोक्ता भंडार रुद्रपुर के लिए नंदलाल, प्रीति द्विवेदी और पुरन गंगवार निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित किए गए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरया, संदीप अरोड़ा, जितेंद्र गौतम, नितिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, भूपाल सिंह रावत, प्रकाश पंत, धनुज यादव, किशन गोयल, लक्ष्मण दास खुगर, इंद्र मेहता, मुन्ना रावत, बबलू जोशी, टीकम सिंह कोरंगा, नंदलाल यादव, कुलदीप बग्गा, कविता मान, करुणा तिवारी, सुनीता गंगवार, सुखजीत सिंह सुक्खा, खेमकरण कश्यप और जमुना प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







