*करवा चौथ पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित*
*मुख्यमंत्री धामी सरकार ने जारी किया आदेश, महिला कर्मचारियों को मिलेगी त्योहार मनाने की सुविधा*
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
करवा चौथ पर अवकाश घोषित होने से विशेष रूप से व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए समय मिल सकेगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर मिलेगा।


