*छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला*

Spread the love

  • *छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला*

हल्द्वानी। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग के विरोध में मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि देशभर के छात्र-युवा लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि देश का युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशील नीतियों से होना चाहिए।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार और छात्र नेता कमल बोरा ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्र अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, जीवन कार्की, हेमंत साहू, हेम पांडे, भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, विमला सांगूड़ी, मंजू पांडे, मुन्नी जोशी, महेश कांडपाल, मेहुल साह, एडवोकेट भानु कबड़वाल, जाकिर हुसैन, मुकुल बलुटिया, एडवोकेट धर्मवीर, त्रिलोक बनोली, संजू पाना, सुहैल सिद्दीकी, दीपक साह, हिमांशु जोशी, कमल मेहता, डॉ. मयंक भट्ट, गजेंद्र गोनिया, जग्गू बगड़वाल, मनोज भट्ट, नितिन भट्ट, आनंद अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, अमित रावत, एडवोकेट कोमल जायसवाल, दिवेश तिवारी, देवेंद्र मेहरा, नेत्र बल्लभ जोशी, शकील मिकरानी, मोहम्मद नबी, हरेंद्र क्वीरा, मनदीप, उदित करायत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *