खानपुर में अखण्ड नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा

Spread the love

खानपुर में अखण्ड नाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। खानपुर नंबर-1 क्षेत्र में आयोजित अखण्ड नाम संकीर्तन कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भंडारे में सेवा करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अखण्ड नाम संकीर्तन का बंगाली समाज में विशेष धार्मिक महत्व है। राधा-कृष्ण भक्ति के संगीत में श्रद्धालु पूरी तरह भाव-विभोर नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि संकीर्तन के श्रवण मात्र से मन को शांति की अनुभूति होती है।

उन्होंने बताया कि वे प्रतिवर्ष खानपुर क्षेत्र में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होते हैं। हर वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और भगवान के प्रति उनका समर्पण इस आयोजन की विशेषता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कौशल विश्वास, मनमोहन वाधवा, गुरबाज दुमरा, विशाल माझी, जयदेव मंडल, किशोर मनी, कालीचरण विश्वास, बाबूराम सरकार, सोमनाथ मनी, शंभू सरदार, मिहिर विश्वास, कार्तिक राय, प्रकाश हालदार, रतन राय, समीर सिकदर, देव मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *