विधायक पुत्र भूमि प्रकरण ने पकड़ा तूल, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने उठाए सवाल

Spread the love

विधायक पुत्र भूमि प्रकरण ने पकड़ा तूल, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने उठाए सवाल

विधायक पुत्र भूमि प्रकरण ने पकड़ा तूल, नगर पंचायत अध्यक्ष के गंभीर आरोप

फर्जी दस्तावेजों से चार एकड़ भूमि हस्तांतरण का मामला गरमाया

नाम और आयु में गड़बड़ी पर नगर पंचायत अध्यक्ष का हमला

बुक्सा समुदाय की जमीन ट्रांसफर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

सतीश चुघ ने विधायक पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

 

गूलरभोज/गदरपुर। विधायक पुत्र से जुड़े कथित भूमि प्रकरण ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ ने सत्ताधारी गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले में जवाब देने की मांग की है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सतीश चुघ ने आरोप लगाया कि बुक्सा जनजाति की एक बुजुर्ग महिला की लगभग चार एकड़ भूमि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विधायक के पुत्र अतुल पांडेय के नाम दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार बुक्सा समुदाय की भूमि किसी सामान्य वर्ग के व्यक्ति के नाम दर्ज नहीं की जा सकती, ऐसे में यह मामला गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।

चुघ ने सवाल उठाया कि वर्ष 2011 में, जब अतुल पांडेय की आयु मात्र 16 वर्ष थी, तो दस्तावेजों में उनकी आयु 40 वर्ष कैसे दर्शाई गई। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि दस्तावेजों में नाम अतुल पांडेय के स्थान पर अतुल कुमार कैसे दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर विधायक को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मामले की जांच शुरू होते ही विधायक भ्रामक और लच्छेदार बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और सहानुभूति बटोरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में एक बुजुर्ग महिला को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सतीश चुघ ने स्पष्ट किया कि वे बुक्सा समुदाय की उक्त बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और इस मामले को अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *