खेल महाकुंभ सांसद ट्रॉफी में होली चाइल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के 15 ब्लॉकों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एथलेटिक्स की बालिका वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा वैदेही छिमवाल ने रजत पदक जीता। वहीं, बालक वर्ग की ऊंची कूद में कक्षा नौ के छात्र कृष्णा भारद्वाज ने भी रजत पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एमडी पूजा बत्रा, प्रधानाचार्य मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) प्रदीप कुमार जोशी, उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) मंजू अधिकारी, एचओडी फिजिकल एजुकेशन सुधाकर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


