सेवा सुशासन सप्ताह में विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा
रुद्रपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप स्थित जन्म भूमि इंटर कॉलेज में सेवा सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और योगदान को रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से मीना शर्मा का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. सुमित राय, नेहा राय, भाजपा नेता अनिल शर्मा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे


