*महेशपुर में मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिव अरोरा ने किया लोकार्पण* *रुद्रपुर विधानसभा में विकास कार्यों को दी जा रही निरंतर गति: शिव अरोरा*

महेशपुर में विधायक निधि से मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने विधायक का स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महेशपुर में क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, निर्माण कार्यों के साथ ही मंदिर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ रामलीला का आयोजन भी होता है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक महत्व वाले स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली समेत मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ धार्मिक और सामाजिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी हरीश मुंजाल, राजेश बजाज, राजन मुंजाल, चिराग मुंजाल, पंकज बटला, सुशील बजाज, शमी डाबर, राजेश खुराना, अंकुश शर्मा, शशांक शर्मा, विपिन बजाज, शिवम बटला, शेखर अरोड़ा, गुलशन बजाज, सुरेंद्र गुंबर, आकाश बाटला, मनीष मुंजल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement