संतों के सानिध्य में पहुंचे ठुकराल, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Spread the love

संतों के सानिध्य में पहुंचे ठुकराल, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी धर्म देव महाराज, संत राजन शर्मा एवं स्वामी रामानंद समेत अनेक संत महात्मा मौजूद रहे। समारोह में संतों ने राजकुमार ठुकराल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार एवं चरित्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने विद्यालय परिवार को 49वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है और भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल से सराबोर नजर आया। संत महात्माओं के प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर अशोक अदलखा, राजेंद्र कालड़ा, सुरेश ढींगरा, सुरेश गांधी, चेतन मारग्रेट, पार्षद गौरव गिरि, चिराग कालरा, मोहन खेड़ा, आनंद शर्मा, सुनील जंडवानी, राकेश कालड़ा, मुकेश वशिष्ठ, पारस चुघ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *