*जेसीज पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती* *गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी : सुरजीत सिंह ग्रोवर*

*जेसीज पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती*

रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों राष्ट्रनायकों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य एवं सेक्शन हेड्स ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रामधुन और भाषणों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों को प्रस्तुत किया। पोस्टर मेकिंग और स्वच्छता अभियान के जरिए स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्रनायकों को याद करना केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है। निदेशक सुधांशु पंत ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के चरित्र एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement