*अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई* *विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता*

Spread the love

  • *अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई*

रुद्रपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तमाम प्रयासों के बावजूद अभिषेक को बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों और वाल्मीकि समाज में गहरा दुःख व्याप्त है।

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए। विधायक ने उनकी अर्थी को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए तथा दिवंगत अभिषेक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि एक परिवार और पूरे समाज के लिए इससे अधिक पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता। एक युवा बेटे को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अभिषेक के निधन से वह बेहद व्यथित हैं और इस दुख की घड़ी में पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि अभिषेक का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *