*हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा—तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक*

Spread the love

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा—तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक*

नारायणपुर, 14 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम नारायणपुर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संबोधन करते हुए कहा कि तिरंगा महज कपड़े का ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान तथा करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान देश के वीर शहीदों के बलिदान और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूती प्रदान की है। आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की मजबूती, आधारभूत ढांचे, तकनीक, अंतरिक्ष, डिजिटल इंडिया और गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मोदी सरकार का योगदान अमूल्य है। देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लिए गए निर्णयों ने भारत को नई दिशा और गति दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और विश्व समुदाय में देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

शुक्ला ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके सपनों के मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और देश के विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही किच्छा सहित पूरे ऊधम सिंह नगर के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, वरिष्ठ नेता नारायण पाठक, राजेश तिवारी, सुशील यादव, सुभाष मिश्रा, नवल किशोर तिवारी, जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, प्रवीण तिवारी, प्रेम श्रीवास्तव, कृष्णा कान्हा तिवारी, अजय तिवारी, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, नरेंद्र मनी त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, संजय कुशवाहा, नारायण सिंह उर्फ गुड्डू, नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, बंटी खुराना, त्रिलोकी सिंह, गुड्डन सिंह, प्रमोद गुप्ता, संजीव पांडे, ऋषिकेश सिंह, महेंद्र बाल्मीकि, शुभाशीष बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, डीएन यादव, नीरज खुगगर, मनु पाल, सुनील मिश्रा, निखिल द्विवेदी, गुड्डू कुशवाहा, उदय शंकर तिवारी, पूनम प्रजापति, लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, करुणाकर मिश्रा, संजय पाठक, अभिषेक पाठक, भारत मिश्रा, शिवेश मणि त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *