यादव महासभा रुद्रपुर का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Spread the love

रुद्रपुर में यादव महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न

श्री कृष्ण धाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन

पांच नई महिलाओं ने ग्रहण की ट्रस्ट की सदस्यता

समाज में एकता और भाईचारे का संदेश लेकर आया समारोह

भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा

जिलेभर से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

यादव महासभा रुद्रपुर एवं श्री कृष्ण धाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामपुर रोड स्थित इंद्रपुर परिसर में होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे यादव समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. पी.पी. यादव तथा उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने वर्ष 2023 में ट्रस्ट की स्थापना, भूमि क्रय तथा अब तक कराए गए भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के निर्माण कार्यों में अब तक 72 सदस्यों का महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान प्राप्त हुआ है।
समारोह में समाज के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं महिला दिवस के अवसर पर महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। इस दौरान पांच नई महिलाओं ने ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण की।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्य तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।
भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट की भूमि पर एक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें धर्मार्थ चिकित्सालय एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का एक भव्य मंदिर भी निर्मित किया जाएगा, जो प्रदेश में “श्री कृष्ण धाम” के रूप में विशेष पहचान


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *