सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन 

सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन

 

रुद्रपुर – सडक निर्माण न होने से मॉडल कॉलोनी के आक्रोशित लोगों ने आज प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण की मांग उठाई। मॉडल कॉलोनी के लोगों का कहना था कि गली नंबर 1 से लेकर रेलवे स्टेशन रोड तक सड़क निर्माण का शिलान्यास वर्ष 2021 में तत्कालीन मेयर और पार्षद ने किया था ।लेकिन कुछ दूरी तक सड़क बनाकर निर्माण बंद कर दिया गया था। जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि इस सड़क निर्माण का पूरा बजट पास नहीं हो पाया। पूरा बजट मिलने के पश्चात ही सड़क निर्माण का कार्य हो पाएगा। ऐसे में पिछले 4 सालों से यह सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। उनका कहना था सड़क निर्माण न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में चंदन गुलाटी, रेनू अरोरा, वीणा चढ्ढा ,एसके नैयर, हिमांशु उप्रेती, आरती अग्रवाल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement