*महापौर के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत*
*महापौर के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भव्य स्वागत* *परिवार से की आत्मीय मुलाकात, शहर के विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा*
*परिवार से की आत्मीय मुलाकात, शहर के विकास और संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा*
रुद्रपुर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पहली बार महापौर विकास शर्मा के निजी आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान महापौर एवं उनके परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। उनके साथ पहुंचे प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महापौर विकास शर्मा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद महापौर के साथ संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही रुद्रपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
महापौर विकास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को नगर निगम के माध्यम से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति दी जा सकती है। इस दौरान संगठन की मजबूती और शहर के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर महापौर के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का अपने आवास पर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत और समर्पित संगठन है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम तथा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ही शक्ति और संगठन ही संकल्प है। सभी मिलकर संगठन की मजबूती के साथ रुद्रपुर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, रुद्रपुर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली, मोहन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, मंडल अध्यक्ष पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी सहित पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


